पटना
बिहार में धुंध और कोहरे का असर धीरे-धीरे शुरू हो गया है। कम विजिबिलिटी के कारण विमान सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं। धुंध और कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटने से पटना हवाई अड्डे की विमान सेवाओं पर असर पड़ा है।
नए विंटर शेड्यूल के मुताबिक, कोहरे के कारण पटना एयरपोर्ट से कई उड़ानें रद्द कर दी गई है। केवल 41 जोड़ी उड़ानों का संचालन किया जाएगा। यह शेड्यूल 17 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। इनमें इंडिगो एयरलाइंस की 29 जोड़ी उड़ानें शामिल है। वहीं एयर इंडिया 6 जोड़ी फ्लाइट्स का संचालन करेगी। स्पाइसजेट और एयर इंडिया एक्सप्रेस की 3-3 जोड़ी उड़ानें होंगी। साथ ही इस अवधि तक गुवाहाटी, देवघर और जयपुर के लिए कोई भी विमान सीधी उड़ान नहीं भरेगी। यात्रियों को अब कनेक्टिंग फ्लाइट्स के जरिए इन शहरों का सफर करना होगा।
वहीं उड़ानों के समय में भी बदलाव किया गया है। पटना से दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट एयर इंडिया की होगी। यह फ्लाइट सुबह 9:40 बजे दिल्ली से पटना पहुंचेगी। इसके बाद 10:25 बजे पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। वहीं दिल्ली के लिए आखिरी फ्लाइट पटना से स्पाइसजेट की होगी। यह 10:25 बजे पटना से रवाना होगी। अन्य शहरों के लिए भी उड़ानों का संचालन सीमित और तय समय के भीतर किया जाएगा। विमान यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की जानकारी जरूर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।

More Stories
ई-ऑफिस में समयबद्ध कार्य करने और उपस्थिति में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य सचिव ने किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
आप’ सरकार का बड़ा दावा: 10 लाख तक मुफ्त इलाज, कोई भी परिवार स्वास्थ्य सुविधाओं से नहीं रहेगा वंचित – भगवंत मान