चंडीगढ़
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘करनाल में राज्य परिवहन बस हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं क्योंकि इस संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है कि धूंध में 60 किलोमीटर से ज्यादा गति से गाड़ी को न चलाया जाए’। मीडिया कर्मियों से आज बात करते हुए इस हादसे के संबंध में विज ने कहा कि यदि चालक ने धंूध में 60 किलोमीटर से अधिक गति से गाड़ी चलाई होगी तो उसकी जांच भी होगी, कार्यवाही भी होगी और जो सजा बनेगी, वह भी मिलेगी। वीबी जी राम जी बिल को लेकर आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि हराम में भी राम लिखा होता है, इस बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि हाँ लिखा होता है इसलिए हम राम के है और वो हराम के हैं।

More Stories
किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां
हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा
सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा