यमुनानगर
यमुनानगर जिले के साढोरा कस्बे के गांव महमदपुर में 10 दिन से ससुराल के सामने महिला अपने ही ससुराल के लोगों के खिलाफ धरने पर टेंट लगाकर बैठ गई। जब ससुराल के लोगों ने उसे गंभीरता से नहीं लिया तो महिला ससुराल के घर का गेट फांदकर अंदर घुस गई और उसने हथौड़े से गेट का ताला तोड़ दिया। उसके बाद घर के अंदर में लगे मेंन दरवाजे का लॉक भी तहस-नहस कर दिया।
दरअसल काजल नाम की महिला 10 दिन से कड़ाके की ठंड के बीच ससुराल के घर के आगे टेंट लगाकर बैठी थी। जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो वह मजबूरन घर का गेट का ताला तोड़कर अंदर चली गई। काजल की शादी साल 2018 में अमित नाम के युवक से हुई थी जो फिलहाल इंडियन आर्मी में है। शादी के 20 दिन बाद काजल की अचानक तबीयत बिगड़ गई और डॉक्टर ने उसे टीबी की शिकायत बताई। अमित की छुट्टी खत्म होते ही वह ड्यूटी पर लौटा तो ससुराल के लोगों ने उसे अपने मायके भेज दिया। जब काजल स्वस्थ हुई तो ससुराल पक्ष उसे अपने घर लाने में आनाकानी करने लगे।
कुछ दिन बाद काजल के घर पर उसके ही पति अमित ने तलाक का नोटिस भिजवा दिया, लेकिन काजल तलाक नहीं लेना चाहती थी। इसे लेकर कई बार पंचायतें भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जब काजल को ससुराल में घर में अंदर घुसने नहीं दिया तो वह घर के आगे ही टेंट लगाकर धरने पर बैठ गई। उसके इस संघर्ष में ग्रामीणों ने भी पूरा सहयोग दिया और कुछ सामाजिक लोग भी उसकी मदद के लिए आगे आए। धरने के दसवें दिन सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठे हुए और उनकी मौजूदगी में काजल ससुराल के घर का गेट फांदकर अंदर चली गई और गेट तोड़कर वह अंदर बैठ गई। ऐसे में आप सोचिए एक महिला जिसे इतनी बड़ी बीमारी डॉक्टर ने बताई है तो दूसरी तरफ पति ने उससे नाता तोड़ने के लिए तलाक का नोटिस भेज दिया।

More Stories
ई-ऑफिस में समयबद्ध कार्य करने और उपस्थिति में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य सचिव ने किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
आप’ सरकार का बड़ा दावा: 10 लाख तक मुफ्त इलाज, कोई भी परिवार स्वास्थ्य सुविधाओं से नहीं रहेगा वंचित – भगवंत मान