सोनीपत
सोनीपत के गांव सलीमसर ट्राली में दिनदहाड़े आंगनबाड़ी वर्कर की बड़ी बेरहमी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लूट के बाद हत्या हुई है। आंगनवाड़ी वर्कर उषा अपने घर के पास एक मकान में आटा पिसाई करने गई थी, तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया।
बताया जा रहा है कि ऊषा के दोनों हाथ टूटे हुए और साथ में शरीर पर तेजधार हथियार से कई वार के निशान मौजूद हैं। मृतक आंगनवाड़ी वर्कर उषा के शरीर से उसके पहने हुए गहने गायब मिले। उषा के शव का पोस्टमार्टम सोनीपत खानपुर पीजीआई में होगा। सोनीपत पुलिस की कई टीमें जघन्य हत्याकांड की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

More Stories
स्वामित्व योजना: धमतरी ने रचा इतिहास, 50 हजार से अधिक परिवारों को मिला अपनी ज़मीन का ‘स्वामित्व अधिकार’ स्वामित्व योजना
आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रक्सौल से मुंबई के लिए नई सुपरफास्ट ट्रेन की मांग तेज, सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत