वाराणसी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नए साल के तीसरे दिन वाराणसी पहुंचे। दो दिवसीय दौरे के पहले दिन शनिवार को उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। सीएम व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आदि योगी के दर्शन किए। बाबा के गर्भगृह में जाकर उन्होंने विधिविधान से पूजा कर लोककल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री ने काशी कोतवाल के चरणों में भी लगाई हाजिरी
समीक्षा बैठक के उपरांत सीएम व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने ‘काशी कोतवाल’ बाबा काल भैरव का विधि विधान से पूजा कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के सुखी-समृद्ध जीवन की कामना की।
सीएम ने बाबा के भक्तों का किया अभिवादन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखकर बाबा के भक्तों ने हर-हर महादेव का जयकारा लगा उनका अभिनंदन किया तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

More Stories
गंगा के दोनों तटों पर उमड़ा जनसैलाब, काशी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
डंकी रूट नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से ट्रैवल एजेंट तरुण खोसला गिरफ्तार
निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं