गुरदासपुर
पंजाब स्टेट डियर मंथली लॉटरी का पहला इनाम गुरदासपुर जिले को लगा है। 1.5 करोड़ रुपये के इस बड़े इनाम से हरदो बथवाला गांव के रहने वाले संदीप सिंह रंधावा की किस्मत पल भर में बदल गई। संदीप सिंह रंधावा पेशे से आटा चक्की चलाने वाले हैं और जमींदार भी हैं।
दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने यह लॉटरी सिर्फ इत्तेफाक से लॉटरी स्टॉल के मालिक के कहने पर ही खरीदी थी। किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और उसी टिकट का 1.5 करोड़ रुपये का पहला इनाम निकाला। गौरतलब है कि संदीप सिंह रंधावा सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के दूर के रिश्तेदार भी हैं।

More Stories
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन