रायपुर :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आत्मीय स्वागत किया। डॉ. यादव छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 24वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ करने छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव को शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री श्री साय को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी उन्हें मध्यप्रदेश राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी।

More Stories
महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की ताकत, बचत से खरीदी सिलाई मशीन
‘राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार’
छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता दो के परिजनों से संपर्क