जयपुर.
दो दिवसीय जोधपुर प्रवास पर आए राजस्थान सरकार के शिक्षा (विद्यालयी/ संस्कृत) एवं पंचायती राज मंत्री तथा जोधपुर जिले के प्रभारी मंत्री मदन दिलावर से सोमवार को शहर के प्रबुद्धजनों ने सर्किट हाउस में शिष्टाचार भेंट की।
जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. वीरेंद्र सिंह जैतावत तथा राजस्थान ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मुकेश भारतीय ने सर्किट हाउस पहुंचकर प्रभारी मंत्री मदन दिलावर से मुलाकात की तथा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। भेंट के दौरान कुलगुरु डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कृषि विश्वविद्यालय से संबंधित विषयों पर चर्चा की, वहीं मंत्री दिलावर ने विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अन्य गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी प्रभारी मंत्री से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं।

More Stories
गंगा के दोनों तटों पर उमड़ा जनसैलाब, काशी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
डंकी रूट नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से ट्रैवल एजेंट तरुण खोसला गिरफ्तार
निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं