बठिंडा.
बठिंडा-बीकानेर नेशनल हाईवे पर आज सुबह दिल दहला देने वाली हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण घटे दर्दनाक हादसे में महिला सहित कुल 5 लोगों की मौत हो जाने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि गांव गुरथड़ी के पास गुजरात नंबर की फॉर्च्यूनर बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई।
इस दौरान गाड़ी में सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे की मुख्य वजह घने कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी थी। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू किए। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर एम्स अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

More Stories
पीएम किसान सम्मान निधि बनी मेघमणि साहू की खेती का सहारा, बीज-खाद और कृषि कार्यों के खर्चों में मिली राहत
नियद नेल्ला नार योजना से अबूझमाड़ के ग्राम बोरानिरपी में पहली बार पहुंची बिजली, रोशन हुआ पूरा गांव
नोनी सुरक्षा योजना से बेटियों का भविष्य सुरक्षित, डेयरी और मछली पालन से ग्रामीणों को मिल रहे आय के नए अवसर