गुरदासपुर.
महान तपस्वी योगराज सतगुरु बाबा लाल दयाल जी की 671वीं जयंती के अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा ज़िला गुरदासपुर में 20 जनवरी को सरकारी अवकाश घोषित किया गया है।
गौरतलब है कि सतगुरु बाबा लाल दयाल जी की जयंती हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस संबंध में श्रद्धालुओं द्वारा हलका गुरदासपुर के आम आदमी पार्टी के नेता रमन बहल के नेतृत्व में बीते दिनों डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर के माध्यम से पंजाब सरकार को एक मांग-पत्र भेजकर 20 जनवरी को ज़िले में अवकाश घोषित करने की मांग की गई थी।

More Stories
भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक
किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
राजस्थान में भारत टैक्सी को बढ़ावा देने की तैयारी, 2 महीने में रोजाना 5,000 राइड का लक्ष्य