रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर राजधानी रायपुर में 14-15 नवम्बर को आयोजित दो दिवसीय अंतरराज्यीय आदिवासी नृत्य उत्सव में असम के कलाकार रेट-किनॉन्ग और अरुणाचल प्रदेश का दल गेह पदम ए ना-न्यी लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। उत्सव में शामिल होने रायपुर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर कलाकारों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
असम के कारबी जनजाति के लोक नृत्य रेट-किनॉन्ग में वहां की आदिम कृषि परंपरा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाता है। अरुणाचल प्रदेश के आदि जनजाति के लोक नृत्य गेह पदम ए ना-न्यी में परंपरागत रूप से सूत कातने और बुनकरों के रूप में महिलाओं की अहम भूमिका को रेखांकित किया जाता है।

More Stories
‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
CG में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, अगले 5 दिन जमकर बरसेंगे बादल
CG में NEET UG के तहत मेडिकल-डेंटल कॉलेजों की सीटें अलॉट, यहां देखें आवंटन