जयपुर
यात्रियों को सहूलियत देने के लिए रेलवे ने नई व्यवस्था शुरू की है। जिसके तहत रेलवे द्वारा रेलवन एप से जनरल टिकट खरीदने वाले यात्रियों को किराए में 3% डिस्काउंट दिया जाएगा। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह छूट रेलवन एप पर आर-वॉलेट को छोड़कर अन्य सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से अनारक्षित टिकट बुक करने पर लागू होगी। अभी ट्रायल के तौर पर इस एप से जनरल टिकट लेने पर डिस्काउंट 14 जुलाई तक दिया जाएगा।
नई व्यवस्था के अंतर्गत रेलवन एप के माध्यम से अनारक्षित टिकट लेते समय यूपीआइ, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा अन्य स्वीकृत डिजिटल भुगतान माध्यमों का उपयोग करने पर तीन प्रतिशत की छूट मिलेगी। दैनिक यात्रियों, और अनारक्षित श्रेणी में यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। इस पहल से टिकट काउंटर पर लगने वाली लंबी लाइन को कम करने में भी मदद मिलेगी।
रेल सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआइएस) द्वारा विकसित इस एप को प्ले स्टोर अथवा एप स्टोर से डाउनलोड कर रेल कनेक्ट या यूटीएस मोबाइल एप के मौजूदा उपयोगकर्ता अपनी पहचान के प्रमाण के साथ सीधा लागिन कर सकते हैं। इस एप पर अनारक्षित टिकट, आरक्षित टिकट प्लेटफार्म टिकट, ट्रेन एव स्टेशन से संबंधित जानकारी,शिकायत निवारण सहित विभिन्न यात्री सुविधाएं एक मंच पर उपलब्ध हैं।

More Stories
गंगा के दोनों तटों पर उमड़ा जनसैलाब, काशी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
डंकी रूट नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से ट्रैवल एजेंट तरुण खोसला गिरफ्तार
निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं