हिसार.
शहर में 23 फरवरी को देशभर के उभरते पहलवान दंगल चैंपियनशिप में अपने दांव-पेंच दिखाएंगे। उभरते पहलवानों को यह मौका भारतीय खेल प्राधिकरण और इंस्पायर इंस्टीट्यूट आफ स्पोटर्स की तरफ से दिया जा रहा है। दंगल चैंपियनशिप चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गिरी सेंटर में शहीद मदनलाल ढींगड़ा बहुद्देशीय हाल में किया जाएगा।
यह कुश्ती दंगल चैंपियनशिप तीन मैट पर करवाई जाएगी। लड़कों की फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन कुश्ती के मुकाबले होंगे : इंस्पायर इंस्टीट्यूट आफ स्पोटर्स के हाई परफार्मेंस मैनेजर सत्यप्रकाश ने बताया कि पिछले साल साई के साथ मिलकर प्रदेश भर के पहलवानों के लिए दंगल करवाया था। इस बार जो दंगल चैंपियनशिप करवाई जा रही है वह देशभर के उभरते पहलवाने के लिए है।
कुश्ती के लिए वजन श्रेणी सीनियर लड़कों में फ्री-स्टाइल में 57 किलोग्राम, 74 किलोग्राम और 74 से अधिक किलोग्राम के कुश्ती खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। वहीं ग्रीको रोमन में 60 किलोग्राम, 77 किलोग्राम और 77 किलोग्राम से ऊपर के कुश्ती खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। लड़कियों में 53 किलोग्राम, 62 किलोग्राम और 62 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा ले सकती है। पहले स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों 71 हजार से 11 हजार का इनाम देंगे।

More Stories
लखनऊ एयरपोर्ट के पास 720 करोड़ से बनेंगे होटल और कन्वेंशन सेंटर
सोलर योजना में यूपी की बड़ी छलांग, महाराष्ट्र को पछाड़ा दूसरे स्थान पर
राजस्थान में मातृत्व अवकाश वाली शिक्षिकाओं को तबादले में मिली बड़ी राहत