बैतूल
बैतूल गंज के लैंडमार्क होटल के मालिक संजय मिलानी की बेटी आशी से होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, आरडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डायरेक्टर रितु खंडेलवाल के सुपुत्र, भारतीय एग्रो क्लस्टर के डायरेक्टर वरद खंडेलवाल शीघ्र परिणयसूत्र में बंधने वाले हैं।
लैंडमार्क होटल के संचालक संजय मिराणी एवं ममता मिराणी की सुपुत्री आशी के साथ उनका वैवाहिक रिश्ता तय हुआ। लैंडमार्क होटल परिसर स्थित मिराणी निवास में नितांत पारिवारिक कार्यक्रम में दोनों परिवारों के चुनिंदा सदस्यों की मौजूदगी में वरद–आशी की रोका सेरेमनी की गई। दोनों परिवारों के शुभचिंतकों और इष्टमित्रों, सामाजिक बंधुओं ने फोन कर खंडेलवाल और मिराणी परिवार को शुभकामनाएं दी। जल्द ही विवाह की तिथि तय कर परिणय बंधन का कार्यक्रम किया जाएगा।

More Stories
इंदौर में सेमी कंडक्टर, फोटोनिक्स, क्वांटम तकनीक और एमएसएमई सशक्तिकरण पर राउंड टेबल बैठकों का हुआ आयोजन
मुरैना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से खूनी संघर्ष में 8 लोग घायल
सेमीकंडक्टर समिट-2026: MP क्यों बन रहा है चिप उद्योग का नया केंद्र?