भोपाल
मेट्रो ट्रेन की ब्लू लाइन के लिए जिला प्रशासन ने भदभदा डिपो चौराहा से रत्नागिरी करोंद तक 9 हेक्टेयर जमीन को अधिसूचित कर दिया है। इसमें बाधक निर्माण पहले ही चिह्नित कर लिए गए थे। इन्हें नोटिस देने, मुआवजा देने की प्रक्रिया की जा रही थी। हालांकि बीते एक साल में 40% को ही खाली कराया जा सका है। छह हेक्टेयर जमीन रेकॉर्ड में सरकारी दर्ज है। हालांकि मौके पर बाजार, आबादी है। अब इसे हटाने बड़ी कार्रवाई शुरू होगी।
की थी अंडरग्राउंड मेट्रो की मांग
बता दें, इसी लाइन के डिपो चौराहा से लिली टॉकीज तक के क्षेत्र में सांसद आलोक शर्मा ने अंडरग्राउंड की मांग की थी। हालांकि अधिसूचना पर में इसका जिक्र नहीं था।
14 किमी की लाइन, पुल बोगदा पर करेगी क्रॉस
भोपाल के भदभदा से रत्नागिरी तक 14 किमी की एलीवेटेड लाइन बनाई जाएगी। पियर्स यानी मेट्रो एलीवेटेड लाइन के खंभों के लिए जमीन की टेस्टिंग हो चुकी है। अप्रेल तक काम दिखना शुरू हो जाएगा इस लाइन का काम वर्ष 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

More Stories
अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों को केंद्र की स्वीकृति प्राप्त हुई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल
भारत टेक्स 2026 : नई दिल्ली में निवेशकों के आकर्षण का केंद्र बना मध्यप्रदेश