उमरिया
चंदिया नगर के भाजपा नेता नीलेश राज द्विवेदी नें आज वर्तमान चंदिया तहसीलदार के खिलाफ एक लिखित शिकायत की है जिसमें उन्होंने नें आरोप लगाया है कि वर्तमान तहसीलदार आशीष शर्मा द्वारा किसानों आम जन मानस एवं हितग्राहियों से भारी पैसों कि माँग कि जाती है व पैसे ना देने पर हितग्राही एवं किसानों के मामले ख़ारिज कर दिए जाते हैं एक तरफ़ मध्यप्रदेश भाजपा सरकार राजस्व अभियान चलाती है तो वहीं दूसरी ओर तहसीलदार चंदिया द्वारा सभी मामलों को ख़ारिज कर सरकार को चुनौती देने का काम किया जा रहा है नीलेश राज द्विवेदी नें यह भी आरोप लगाया कि तहसील क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत उतखनन पर चंदिया तहसीलदार संलिप्त हैं ऐसे भ्रष्ट तहसीलदार जो अपने पद का दुरूपयोग पैसों के लिए करता है ऐसे भ्रष्ट अधिकारीयों पर प्रधानमंत्री जी द्वारा कठोर कार्यवाही कि जावे

More Stories
इंदौर में सेमी कंडक्टर, फोटोनिक्स, क्वांटम तकनीक और एमएसएमई सशक्तिकरण पर राउंड टेबल बैठकों का हुआ आयोजन
मुरैना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से खूनी संघर्ष में 8 लोग घायल
सेमीकंडक्टर समिट-2026: MP क्यों बन रहा है चिप उद्योग का नया केंद्र?