लुधियाना/खन्ना.
होली के त्योहार को देखते हुए जिला खन्ना की पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और उनके चालान काटे गए। इसके साथ ही पुलिस ने कई दोपहिया वाहनों को भी जब्त किया है।
कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस ने हुड़दंग करने वाले बच्चों के माता-पिता को भी हिदायत दी है। पुलिस ने परिवारों से अपील की कि वे अपने बच्चों को समझाएं कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं, न कि हुड़दंग कर दूसरों को परेशान करें।

More Stories
गंगा के दोनों तटों पर उमड़ा जनसैलाब, काशी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
डंकी रूट नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से ट्रैवल एजेंट तरुण खोसला गिरफ्तार
निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं