अहमदाबाद
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, लेकिन भारतीय ओपनर्स ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के धागे खोल दिए। पावरप्ले में ही अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वहीं, भारतीय टीम ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 92 रन बनाए। भारत ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। न्यूजीलैंड की टीम में कोल मैकोंची की जगह जैकब डफी आए हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की है।
पावरप्ले में भारत का प्रदर्शन
भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। संजू ने मैट हेनरी के पहले ओवर में छक्का लगाया। इस ओवर में सात रन बने। हालांकि, अगले 5 ओवर में 85 रन इस जोड़ी ने जोड़े और 92 रन बिना किसी नुकसान के भारत ने बनाए।
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें ( प्लेइंग इलेवन)
इंडिया (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी

More Stories
U19 Women’s T20 World Cup 2027: भारत उतरेगा खिताब बचाने, जानें पाकिस्तान किस ग्रुप में शामिल
Asian Para Games 2026: तीसरे दिन भारत का धमाकेदार आगाज, 3 गोल्ड के साथ मेडल की संख्या 48 पहुंची
हादसे के बाद भी नहीं मानी हार, राम रतन सिंह ने एशियन पैरा गेम्स में जीता सिल्वर मेडल