भिलाई नगर.
भिलाई में ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने और सुरक्षित यातायात के लिए लेफ्ट टर्न फ्री प्रणाली और ग्रेड सेपरेटर बनाने की दिशा में काम चल रहा है. भिलाई नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सूर्या मॉल चौक नेहरू नगर, सुपेला चौक एवं नेहरू नगर चौक को लेफ्ट फ्री चौक बनाने की तैयारी की जा रही है. ट्रैफिक के भारी दबाव को कम करने के लिए लेफ्ट टर्न फ्री प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है.
सर्वाधिक व्यस्ततम सड़क पर लेफ्ट टर्न फ्री का उपयोग भिलाई निगम क्षेत्र में हो रहा है. नेशनल हाईवे रोड को भी लेफ्ट टर्न फ्री बनाने सुपेला घड़ी चौक को चिन्हाकित किया गया है. भिलाई के ब्लैक स्पॉट दुर्घटना संभावित चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा लेफ्ट टर्न और राइट टर्न की मार्किंग की जा रही है, ताकि वाहन चालकों को टर्न लेने में आसानी हो . भिलाई में लेफ्ट चौक बनाने नेहरू नगर जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक सुगम बनाने के लिए अतिरिक्त निर्माण जैसे नेहरू नगर चौक से अग्रसेन चौक तक का विस्तार का सुझाव दिया गया है.
लेफ्ट फ्री योजना के तहत नियम का उल्लंघन और जुर्माना से बचा जायेगा . यदि आप बाईं ओर मुड़ने के लिए बनी इस खाली लेन में वाहन खड़ा करते हैं, तो यह नियम का उल्लंघन माना जाता है और जुर्माना भरना पड़ सकता है. अब स्पेस ज्यादा मिलने से बाई और रुकने की जरूरत नहीं रहेगी. आप अपनी लेन से बाई और से चले जाएंगे.

More Stories
विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री साय
बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : साय
देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय खेल राज्य मंत्री डॉ.खड़से