रायपुर :मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 8 दिसंबर को राजधानी रायपुर और राजनांदगांव जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे नवा रायपुर अटल नगर में रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज भवन और हॉस्टल भवन का लोकार्पण करेंगे और व्हाईट कोट सेेेरेमनी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 2 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से रवाना होकर दोपहर 2.25 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे और ब्रम्हकुमारीज ज्ञान मानसरोवर भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। वे 3.15 बजे गायत्री विद्यापीठ स्कूल में संभाग स्तरीय खेलकूद समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय शाम 4.45 बजे रायपुर लौट आएंगे।

More Stories
रायपुर : तकनीक से सुगम न्याय, विधि से सुनिश्चित निष्पक्षता: दुर्ग जिला न्यायालय में ‘न्याय श्रुति नियम, 2025’ पर विधिक संगोष्ठी एवं डिजिटल साक्ष्य प्रदर्शनी आयोजित
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास
प्रतिभा बड़े शहरों की मोहताज नहीं, सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो सरगुजा का बच्चा भी देश में बना सकता है अपनी अलग पहचान: मंत्री राजेश अग्रवाल