रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप और खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा द्वारा जिले के बद्रीनाथ बघेल जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। मंत्रीद्वय ने महिला वार्ड का अवलोकन करते हुए मरीजों से उनका हाल चाल जाना और मरीजों के ईलाज के संबंध में जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर कलेक्टर बिपिन मांझी, अपर कलेक्टर, सिविल सर्जन डॉ विनोद भोयर, डीपीएम श्री राजीव बघेल, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक श्री रूपसाय सलाम, श्री बृजमोहन देवांगन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में महाअष्टमी पर स्थानीय अवकाश घोषित
छत्तीसगढ़ी भाषा में भी हॉकी लीग मैचों की होगी कमेंट्री
बस्तर दशहरा: फूल रथ खींचने पर ग्रामीण-पुलिस में झड़प