चंडीगढ़.
पंजाब एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी में है। राज्य में एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। सरकार के अनुसार जालंधर और मोहाली के खेल मैदानों का निरीक्षण पूरा कर लिया गया है और अब केवल औपचारिक घोषणा शेष है।
जानकारी के मुताबिक यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट अक्टूबर माह में आयोजित किया जा सकता है। संभावना है कि राज्य में चलने वाले “खेड़ां” खेल महोत्सव के समापन के बाद 20 से 25 अक्टूबर के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में जापान, कोरिया, चीन, सिंगापुर, मलेशिया और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे प्रदेश में उच्च स्तर की हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे पंजाब की वैश्विक छवि को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय में राज्य ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए हैं, जिससे प्रशासनिक क्षमता और सुरक्षा व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हुआ है।
पर्यटन और निवेश के अवसर भी बढ़ेंगे
सरकार खेल गतिविधियों को लगातार बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। इसी क्रम में मार्च के अंत से बड़े स्तर पर प्रतियोगिताओं का दौर शुरू होने जा रहा है, जिससे खेलों का माहौल और सक्रिय होगा। इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मिलेंगे और राज्य के खेल ढांचे को नई दिशा मिलेगी। सरकार का मानना है कि बेहतर कानून व्यवस्था के चलते ही पंजाब अब बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी के लिए तैयार हुआ है। एशिया कप हॉकी का सफल आयोजन राज्य को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के साथ-साथ पर्यटन और निवेश के अवसर भी बढ़ा सकता है।

More Stories
योगी सरकार में युवाओं के लिए सरकारी सेवाओं के बढ़े अवसर, 520 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी
पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण, 1 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण