बिलासपुर
जिला न्यायालय बिलासपुर को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। न्यायालय को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। सूचना मिलते ही बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची है और पूरे कोर्ट परिसर की सघन जांच शुरू कर दी है। बता दें कि जिला न्यायालय को तीसरी बार धमकी मिली है।
पुलिस न्यायालय के अंदर और बाहर हर कोने की बारीकी से तलाशी ले रही है। साथ ही रूटीन चेकिंग प्रक्रिया के तहत भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में आने-जाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह लगातार तीसरी बार है जब न्यायालय को इस तरह का धमकी भरा मेल मिला है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

More Stories
स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं दुर्ग की सोनिया साहू बैंक सखी के रूप में दे रही हैं सेवाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, जांच जारी