कॉमेडी थ्रिलर सीरीज ‘मूनवॉक’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सीरीज की कहानी डकैती, प्यार और वफादारी जैसे बहुत से पड़ावों से गुजरती नजर आ रही है। ये अनोखी कहानी दर्शकों के लिए जल्द आने वाली है। सीरीज का प्रीमियर 20 दिसंबर को जियो सिनेमा पर होगा। फिल्म में कॉमेडी के साथ रहस्य भरी कहानी दर्शकों को सुनने के लिए मिलेगी।
ट्रेलर में दिखी ये खास बात
इस सीरीज के ट्रेलर को देखते ही मुश्किल है कि आप अपनी हंसी रोक पाएं। ट्रेलर का डायलॉग है चोरी एक कला है और हम उसके कलाकार। फिल्म में एक तरफ प्रेम कहानी और रोमांस है, वहीं सस्पेंस भरी चोरी की दास्तां भी दिखाई दे रही है।
सीरीज की उत्सुकता जताते हुए समीर कोचर ने कहा, मैडी डकैती की दुनिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी है। वह हमेशा एक कदम आगे रहता है, और उसके सौम्य बाहरी आवरण के नीचे एक गहरा पहलू छिपा है। इस सीरीज को लेकर हम सभी उत्साहित हैं। आशा है ये सीरीज दर्शकों को ड्रामा और मनोरंजन देगी।
अंशुमान पुष्कर ने कहा, मूनवॉक में काम करना मेरे लिए खास रहा। सेट पर सह कलाकारों के साथ काम करना बेहद यादगार रहा है। उन्होंने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि यह खुशी दर्शकों को स्क्रीन पर भी महसूस होगी।
कुछ ऐसी है फिल्म की कास्ट
सीरीज में अंशुमान पुष्कर (रामपुर के सबसे बड़ा चोर तरीक पांडे), दिल्ली के सबसे बड़े बदमाश मैडी (समीर कोचर) और एक अनमोल खजाने और अपने सपने संजोने वाली लड़की चांदनी का किरदार (निधि सिंह) निभाती नजर आएंगी। उनके अलावा सीरीज में शीबा चड्ढा और गीतांजलि कुलकर्णी भी नजर आने वाली हैं।

More Stories
विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री साय
बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : साय
देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय खेल राज्य मंत्री डॉ.खड़से