लुधियाना
नेशनल हाईवे पर स्थित देश के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर एक बार फिर से टोल रेट में बढ़ोतरी की जा रही है। इसके चलते फिर से वाहन चालकों के ऊपर टोल फीस का बोझ बढ़ेगा। वही टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल से नई टोल फीस वाहनों के लिए लागू की जाएगी।
टोल प्लाजा के मैनेजर विपिन राय ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी के आदेशों के मुताबिक ही 1 अप्रैल की रात 12 बजे के बाद टोल फीस में 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है जो 31 मार्च की आधी रात को लागू हो जाएगी। गौरतलब है कि लाडोवाल टोल प्लाजा देश का सबसे महंगा टोल प्लाजा होने के कारण हर बार चर्चा में रहता है। इस टोल प्लाजा पर प्रत्येक वाहन चालक से जो टोल फीस वसूली जाती है वह देश के सभी टोल प्लाजा से ज्यादा टोल फीस है।

More Stories
गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर
गुरुग्राम में S-4 के 62 नक्शे पुरानी नीति से मंजूर, 8,602 को मिले ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट
राजनांदगांव में गाय का कटा सिर मिलने पर आरोपी की दुकान पर चला बुलडोजर