April 2, 2026

रांची में बनेगा पहला इंडोर स्टेडियम, खिलाड़ियों के साथ आम जनता को भी एंट्री

रांची.

सिर्फ राजधानी रांची की साफ सफाई ही नहीं खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए रांची नगर निगम पहली बार इंडोर स्टेडियम बनाने जा रहा है। वार्ड-3 एदलहातू मोरहाबादी में बनने वाले इस अत्याधुनिक इंडोर के निर्माण पर निगम करीब पांच करोड़ रुपये खर्च करेगा। एक साल में स्टेडियम बनाने का लक्ष्य निगम ने रखा है।

जारी टेंडर के अनुसार इंडोर स्टेडियम में चार बैडमिंटन कोर्ट बनाए जाएंगे। बैडमिंटन कोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। जहां वार्मअप से लेकर चेजिंग रूम, शौचालय, पार्किंग की भी व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा इंडोर स्टेडियम के साथ लैंडस्केपिंग कार्य भी कराया जाएगा। वर्तमान में रांची में बैडमिंटन खेलने के लिए इंडोर स्टेडियम की संख्या गिनी चुनी है।

खिलाड़ी के अलावा आम लोग में खेल सकेंगे
इस परियोजना की अनुमानित लागत 4 करोड़ 9 लाख 52 हजार 68 रुपये तय की गई है। इच्छुक एजेंसियां 2 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी बोली जमा कर सकेंगी। वहीं, टेंडर खोलने की तिथि 18 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इस इंडोर स्टेडियम के बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ी के अलावा शहरवासी भी बैडमिंटन खेल सकेंगे। इसके एवज निगम कितना शुल्क लेगा इसकी घोषणा स्टेडियम का निर्माण पूरा होने के बाद होगा। इंडोर स्टेडियम की देखरेख का जिम्मा निगम निजी कंपनी को देगा। खिलाड़ियों के लिए कोचिंग की सुविधा मिलेगी।

नगर आयुक्त ने उठाए बड़े कदम

  1. व्यापक डोर टू डोर सर्वे सत्यापन
  2. शहर के सभी वार्डों में विशेष अभियान चलाकर अज्ञात और छूटे हुए होल्डिंग्स की पहचान
  3. संपत्तियों के भौतिक सत्यापन के माध्यम से टैक्स बेस को मजबूत किया
  4. वार्ड स्तरीय लक्ष्य और दैनिक मानिटरिंग
  5. प्रत्येक वार्ड के लिए स्पष्ट राजस्व संग्रह लक्ष्य निर्धारित किए
  6. दैनिक और साप्ताहिक समीक्षा के माध्यम से प्रगति की निरंतर निगरानी
  7. कम प्रदर्शन वाले क्षेत्रों में विशेष फोकस कर अभियान चलाया गया
  8. डिजिटल प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन
  9. प्रोपर्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से रीयल टाइम डेटा ट्रैकिंग की गई
  10. डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देकर पारदर्शिता और सुविधा में वृद्धि की गई
  11. बड़े बकायेदारों पर विशेष कार्रवाई
  12. उच्च बकाया वाले मामलों की पहचान कर विशेष वसूली अभियान चलाया गया
  13. आवश्यकतानुसार नोटिस, दंडात्मक कार्रवाई एवं प्रवर्तन उपाय अपनाए गए
  14. नागरिक सहभागिता और जागरूकता अभियान
  15. विभिन्न माध्यमों से नागरिकों को कर भुगतान के लिए प्रेरित किया गया
  16. समय पर भुगतान करने वाले करदाताओं को प्रोत्साहित किया गया
  17. फील्ड में टीमों की सक्रियता और समन्वय पर विशेष ध्यान
  18. टैक्स कलेक्टरों और फील्ड स्टाफ की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की
  19. टीम-आधारित कार्यप्रणाली से कार्य में गति एवं परिणाम दोनों प्राप्त हुए