महासमुंद
कांग्रेस भवन में उस समय हंगामा मच गया जब जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में जिला उपाध्यक्ष विजय साव और पूर्व जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई।
बहस से शुरू हुआ विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।
मौके पर मची अफरा-तफरी
घटना के दौरान वहां मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुराना मतभेद आया सामने
बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच काफी समय से मतभेद चल रहे थे, जो इस बैठक में खुलकर सामने आ गए।
वरिष्ठ नेताओं ने कराया शांत
मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। घटना के बाद संगठन की छवि को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
थाने पहुंचे दोनों पक्ष
इस संबंध में दोनों पक्ष थाना पहुंचे हैं।

More Stories
बेटियों के सम्मानजनक विवाह का सहारा बनी योगी सरकार, सामूहिक विवाह योजना ने पकड़ी रफ्तार
एमवीडी लॉ कॉलेज में गूंजा ‘रंग दे बसंती’, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
कवर्धा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले जिले के प्रथम छात्र हिमांशु को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फोन कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं