प्रयागराज
इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने रविवार को 711 न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र क्षेत्र में बदलाव किया है। बड़ी संख्या में अधिकारियों के जिलों में भी परिवर्तन हुआ है। कुछ को वर्तमान जिले में ही नया दायित्व सौंपा गया है।
सभी अधिकारियों से 15 अप्रैल तक नया दायित्व संभाल लेने की अपेक्षा की गई है। महानिबंधक मनजीत सिंह श्योराण की ओर से जारी की गईं तीन अलग-अलग अधिसूचनाओं में क्रमशः 266 एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज 169 सिविल जज (सीनियर डिवीजन) तथा 276 जून सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के नाम है।

More Stories
गंगा के दोनों तटों पर उमड़ा जनसैलाब, काशी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
डंकी रूट नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से ट्रैवल एजेंट तरुण खोसला गिरफ्तार
निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं