रायपुर :राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज जांजगीर चापा जिले के प्रवास के दौरान नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पेण्ड्री में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत निर्मित आवास का अवलोकन किया। उन्होंने श्रीमती मीना सूर्यवंशी व श्री शंकरलाल के पक्के आवास का अवलोकन किया साथ ही हितग्राहियों से बातचीत की। उन्होंने हितग्राहियों को पक्का आवास मिलने से उनके जीवन स्तर में बदलाव की जानकारी ली। ग्राम पेण्ड्री में उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन एवं विधवा पेंशन के हितग्राहियों से चर्चा की एवं समय पर पेंशन मिलने के बारे में जानकारी ली।

More Stories
CG के सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली बिलिंग लागू, भुगतान में लापरवाही पर कार्रवाई
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना
करोड़ों की रॉयल्टी देने वाला गांव, फिर भी तिरपाल के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे