May 7, 2026

हरियाणा का यह जिला बना सबसे स्वच्छ शहर, खट्टर करेंगे सम्मानित

सोनीपत
हरियाणा के सोनीपत को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा मिनिस्ट्रियल स्टार अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली में 17 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के हाथों यह अवॉर्ड दिया जाएगा। अनुकरणीय स्वच्छता कार्य के चलते सोनीपत को यह अवॉर्ड मिलेगा। हरियाणा में अकेले सोनीपत शहर को सबसे स्वच्छ शहर के रूप में चुना गया है।

इससे पहले स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत कूड़ा मुक्त शहर में एक स्टार रेटिंग मिली थी। पिछली बार राज्य में सोनीपत नगर निगम ने 21वां रैंक हासिल किया था। इस बार सोनीपत ने राज्य में सर्वोच्च स्थान हासिल किया किया है। शहर में हुए अनुकरणीय स्वच्छता कार्य के लिए अब मिनिस्ट्रियल स्टार अवॉर्ड दिया जाएगा।
   
शहरों को अलग-अलग पैमाने पर मापा गया था। रोजाना सफाई, सिंगल प्लास्टिक यूज पर बैन, नालों की सफाई, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट आदि को इसमें शामिल किया गया था। स्वच्छ भारत अभियान के तहत भी शहर को मापा गया। इसी साल मार्च में हुए केंद्रीय स्वच्छता टीम ने आवासीय और व्यवसायिक क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था देखी। शहर में डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित की व्यवस्था और कचरा गाड़ियों की स्थिति देखी गई। इसके अलावा पब्लिक व सार्वजनिक शौचालयों और अन्य जन सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। 

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।