May 7, 2026

पंजाब में जमीन की रजिस्ट्री करवाने वालों के लिए राहत, नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर: सरकार

बटाला 
पंजाब सरकार ने अब आम लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा जारी करते हुए ईजी रजिस्ट्री नामक देश की पहली पारदर्शी संपत्ति रजिस्ट्रेशन प्रणाली की शुरूआत कर दी है। अब जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री करवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। अब चाहवान सभी लोग घर बैठे ही केवल 48 घंटों में यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।   

स्थानीय सब-तहसील में पहली ऑनलाइन ईजी रजिस्ट्री करते हुए नायब तहसीलदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि ईजी रजिस्ट्री प्रणाली से सब-रजिस्ट्रार के एकाधिकार को खत्म कर दिया गया है। अब किसी भी सब-रजिस्ट्रार दफ्तर या घर ही ऑनलाइन रजिस्ट्री करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि अब आम लोगों को दफ्तरों में परेशान नहीं होना होगा और न ही एजंटों या बिचौलियों का सामना करना होगा क्योंकि अब शुरू से लेकर अंत तक हर जानकारी मोबाइल पर मिला करेगी और यह प्रणाली तेज और पारदर्शी होगी।    

घर बैठ कर अगर जरूरत हो तो हेल्पलाइन नंबरों के जरिए सहायक को घर ही बुलाया जा सकता है। इससे ग्रामीण परिवारों, वरिष्ठ नागरिकों, कामकाजी पेशेवरों और उन लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी जो बाहर नहीं जा सकते। नई व्यवस्था के तहत, लोगों को रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज जमा करने, मंजूरी लेने, भुगतान करने और कार्यालय आने-जाने के समय की पल-पल की जानकारी व्हाट्सएप के जरिए मिलेगी।

उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री फीस के भुगतान के लिए बैंकों की ओर भागना नहीं होगा। बल्कि ऑनलाइन भुगतान के लिए एक विशेष गेटवे नागरिकों को डिजिटल लेनदेन की सारी फीसें जैसे स्टाम्प ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करने की आज्ञा देता है। उन्होंने बताया कि अगर किसी को रजिस्ट्री से जुड़ी कोई शिकायत है, तो व्हाट्सएप के जरिए शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। रिश्वत मांगने वाले अधिकारी के खिलाफ की गई कार्रवाई की ताजा जानकारी व्हाट्सएप के जरिए मिलती रहेगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार गुरप्रीत सिंह के साथ एएसएम जसवंत सिंह, टीए अमित कुमार, इजी रजिस्ट्री स्टाफ सुख सिंह और धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद थे।   

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।