कांग्रेस ही नहीं इंडिया गठबंधन के दलों की छवि खराब करने ईडी षड़यंत्र कर रही
रायपुर। ईडी के द्वारा रचित पटकथा छत्तीसगढ़ के तथाकथित शराब घोटाले को सुप्रीम कोर्ट से रद्द कर दिया। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मा. उच्चतम न्यायालय के इस फैसले से यह साबित हो गया कि छत्तीसगढ़ में कोई शराब घोटाला हुआ ही नहीं था। विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा को चुनावी मुद्दा देने के लिये केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी ने यह सारा षड़यंत्र रचा था। उच्चतम न्यायालय का यह फैसला दूरगामी है, ईडी ने छत्तीसगढ़ में अनेक मामलों को षड़यंत्रपूर्वक रचा है, कोयला घोटाला, महादेव एप्प मामले की भी ऐसी ही हवा निकलेगी। कांग्रेस तो शुरू से कहती थी कि छत्तीसगढ़ में ईडी भाजपा के राजनैतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिये कांग्रेस की तत्कालीन सरकार की छवि खराब करने के लिये भाजपा के अनुषांगिक संगठन की भांति काम कर रही थी अदालत के फैसले से यह साबित भी हो गया।
जिस ईडी के द्वारा दर्ज केस को उच्चतम न्यायालय ने रद्द कर दिया उसी ईडी के पत्र के आधार भी छत्तीसगढ़ में एसीबी और ईओडब्ल्यू के द्वारा दर्ज किये गये मुकदमें की वैधानिकता पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। जब कोई घपला, घोटाला हुआ ही नहीं तो ईओडब्ल्यू, एसीबी के मुकदमें भी तो राजनैतिक षड़यंत्र का ही हिस्सा है।

More Stories
Bilaspur में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का आतंक, 14 किसानों की फसलें रौंदी, 85 हाथियों की मौजूदगी से दहशत
WPL 2027 ऑक्शन में छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली