May 7, 2026

धनबाद में अवैध खनन बना जानलेवा, खदान धंसने से 9 मजदूरों के दबने की आशंका

धनबाद 

झारखंड के धनबाद में जमुनिया के पास मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. बीसीसीएल (Bharat Coking Coal Limited) की बंद पड़ी सी-पैच खदान के पास अवैध रूप से कोयले का उत्खनन किया जा रहा था, उसी दौरान चाल (खदान का एक हिस्सा) धंसने से कम से कम नौ मजदूर मलबे में दब गए. 

NDRF ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

मौके पर राहत कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल यानी की NDRF की 33 सदस्यीय टीम पहुंच चुकी है, जिसका नेतृत्व संतोष पठानिया कर रहे हैं. साथ ही बीसीसीएल की माइंस रेस्क्यू टीम भी संयुक्त ऑपरेशन में जुटी है.

हादसा तब हुआ जब अवैध खनन के मुहाने के पास स्थित जमुनिया नदी का पानी लगातार बारिश के कारण बढ़ गया और खदान के भीतर घुस गया. इसी से चाल धंसने की आशंका जताई जा रही है. खदान के चारों ओर का इलाका दलदली हो गया है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी कठिनाई आ रही है. एनडीआरएफ और बीसीसीएल की टीमें हर एंगल से क्षेत्र का मुआयना कर रही हैं ताकि दबे लोगों तक पहुंचा जा सके.

सबसे बड़ी चुनौती यह है कि यह अवैध खदानें बिना किसी नक्शे के बेतरतीब ढंग से खोदी जाती हैं. बीसीसीएल की नियमित खदानों में जैसे नक्शा होता है, उससे रेस्क्यू टीम को रास्ता मिल जाता है, लेकिन इन अवैध सुरंगों में न तो प्रवेश और निकास के स्पष्ट रास्ते होते हैं, न ही कोई रिकॉर्ड. कई सुरंगें एक ही मुहाने से अंदर जाकर अलग-अलग दिशाओं में खोदी जाती हैं, जिससे बचाव अभियान जोखिमपूर्ण बन गया है.

गिरिडीह के सांसद मौके पर पहुंचे

हादसे की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी मौके पर पहुंचे. सांसद चौधरी ने बाघमारा थाना में इस अवैध खनन के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बचाव कार्य में तेजी आई.

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।