जिला प्रशासन में नई उम्मीद: डॉ. एम. भार्गव ने सहायक कलेक्टर के रूप में हुआ स्वागत
दुर्ग जिला प्रशासन दुर्ग को एक और प्रशिक्षु आईएएस मिला है। डॉ. एम. भार्गव ने सहायक कलेक्टर के रूप में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को आज अपनी ज्वाइनिंग दी। गौरतलब है कि इन्होंने अपनी तेलंगाना के खम्मम जिले से बीडीएस की डिग्री ममता डेंटल कॉलेज से प्राप्त की है। मूलतः तेलंगाना राज्य के रहने वाले डॉ. एम. भार्गव वर्ष 2023 बैच की प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने डॉ. एम. भार्गव का स्वागत कर प्रशासनिक परम्परा का निर्वहन किया। उन्होंने श्री एम. भार्गव को नये कर्तव्य पथ पर पदार्पण करने के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

More Stories
वरिष्ठजनों का अनुभव और संस्कार समाज की अमूल्य धरोहर – मंत्री टंक राम वर्मा
धमतरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में सेक्स रैकेट से जुड़े 18 युवक-युवतियां पकड़े गए
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, बढ़ाया हौसला