भोपाल
सावन के चौथे सोमवार को अवधपुरी भोपाल में महाराजाधिराज श्री महाकाल सरकार अपनी प्रजा का हाल जानने अवधपुरी क्षेत्र में भ्रमण पर निकले। जगह जगह महाकाल जी की सवारी का भव्य स्वागत किया गया । महाकाल जी की सवारी शिव शक्ति धाम मंदिर से शुरू होकर वैष्णवी वस्त्रालय,अवधपुरी व्यापारी संघ, निर्मल पैलेस, संगम विहार, तुलसी विहार, सौम्य पार्कलैंड, रीगल टाउन, कंचन नगर चौराहा, युगान्तर कॉलोनी, विद्यासागर व्यापारी संघ, गुरुकृपा डेयरी होते हुए शिव शक्ति धाम मंदिर पहुंची। रीगल टाउन गेट पर मनकामनेश्वर उत्सव समिति के सभी सदस्यों ने श्री महाकाल बाबा की सवारी का भव्य स्वागत किया । स्वागत में समस्त रीगल टाउन एवं रीगल कस्तूरी के भक्तगण उपस्थित रहे और सभी ने धर्म का लाभ लिया। बच्चों और महिलाओं ने महाकाल सवारी का भव्य स्वागत स्वागत किया।

More Stories
भोपाल में 26 अक्टूबर को होगा महाअनुष्ठान, 1100 वैदिक आचार्य करेंगे 1 करोड़ अर्चन
धर्म और न्याय की स्थापना का पर्व है विजयादशमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में बड़ा बदलाव, 13 टावर की जगह पहले बनेंगे दो भवन