दुर्ग। जिला पंचायत के सभा कक्ष में कार्यरत कर्मचारी सहा. ग्रेड-3 को श्री रवि शंकर नामदेव सेवानिवृत होने पर विदाई दी गई। रवि शंकर नामदेव जिला पंचायत में सहा. ग्रेड-3 के पद 33 वर्षों से कार्य कर रहे थे। वह जिला पंचायत आवक-जावक कार्य का निर्वहन कर रहे हैं। इस मौके में विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा उनके उल्लेखिन कार्य की सराहना कर उनके उज्जवल भविष्य का कामना की गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग सीईओ श्री अश्वनी देवांगन ने सेवानिवृत्ति विदाई भाषण में कहा सेवानिवृत्ति को जीवन का एक नया पड़ाव माना जाता है। सेवानिवृत्ति कई लोगों के लिए एक सुखद राहत है। इस अवसर में परियोजना अधिकारी श्री महेशचंद, कव्या जैन उपसंचालक, सहा. परियोजना अधिकारी श्रीमति संध्या कुर्रे ध्रुव, सहा. परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री अरदीप ढीढी, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

More Stories
विकास अनुज्ञा निरस्त होने पर CGRERA की बड़ी कार्रवाई, बिलासपुर की ‘सौराष्ट्र’ रियल एस्टेट परियोजना का रेरा पंजीयन निरस्त
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में आवासीय विकास को नई गति, कुनकुरी और जशपुर में बनेंगी दो आधुनिक आवासीय कॉलोनियां
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में मां महामाया और मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की