पंजाब
आज सुबह से पंजाब के कई जिलों में बारिश हो रही है जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। आने वाले कुछ दिनों में विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। वहीं 14 अगस्त को राज्य में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दिन राज्य में 'येलो अलर्ट' घोषित किया है।
भारत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राज्य के आधे से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना है। मोहाली, नवांशहर, रूपनगर, होशियारपुर, और पठानकोट में तेज बारिश और आंधी का अनुमान है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसी तरह विभाग ने आने वाले दिनों में पूरे राज्य में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि अगले 2-3 दिनों के लिए राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं, 14 और 15 अगस्त को बारिश की रफ्तार बढ़ेगी। इससे तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

More Stories
रिम्स को मिला 450 करोड़ फंड, कर्मचारियों का लंबित वेतन जल्द होगा जारी
कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी का सख्त अल्टीमेटम, हुड़दंग और माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
पुलिस का बड़ा खुलासा: प्रदर्शन के दौरान कोई हताहत नहीं, तनाव फैलाने वाले 480 पाकिस्तानी हैंडल्स ब्लॉक