जगदलपुर
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में चोर ने पुलिस थाने के सामने ही दिन-दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. कोतवाली थाने के ठीक सामने स्थित महावीर थाली रेस्टोरेंट में रखी गई गौसेवा दान पेटी को एक बुजुर्ग चोर दिनदहाड़े लेकर फरार हो गया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि चोर पहले काउंटर पर रखी सौंफ खाता है और फिर मौके का फायदा उठाकर बेहद आराम से दान पेटी लेकर भीड़ में गायब हो जाता है.
रेस्टोरेंट संचालक ने चोरी की शिकायत तत्काल कोतवाली थाने में दर्ज करवाई है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी बुजुर्ग की तलाश कर रही है. वहीं थाने के ठीक सामने हुई इस चोरी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की चौकसी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

More Stories
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल: आवेदन के 48 घंटे के भीतर दिव्यांग विष्णु लाल यादव को मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी
’पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय परशुराम गुप्ता’
उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू सूरजपुर में बड़ा हादसा टला