रायपुर/बिलासपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सोमवार को बोरी में भरी हुई लाशें मिली है. संदिग्ध परिस्थियों में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है.
रायपुर में बोरी में युवक की मिली लाश
राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह युवक की बोरी में लाश मिली है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है.
न्यायधानी में बोरी में महिला की लाश बरामद
बिलासपुर जिले के शिवटिकरी गांव में नदी किनारे महिला की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है. बोरी में भरी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. डेड बॉडी को लेकर स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका जता रहे हैं. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. मृतिका की शिनाख्त करने में पुलिस जुटी हुई है.

More Stories
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल: आवेदन के 48 घंटे के भीतर दिव्यांग विष्णु लाल यादव को मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी
’पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय परशुराम गुप्ता’
उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू सूरजपुर में बड़ा हादसा टला