बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शिवसेना के जिला बेमेतरा प्रमुख दाऊ राम चौहान ने बताया कि पार्टी के सुप्रीमो और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख माननीय धनंजय सिंह परिहार के निर्देशन में जिला बेमेतरा के तहसील नांदघाट में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। चौहान ने बताया कि 20 जून को रायपुर राजधानी में पार्टी के प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में एक महा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। यह धरना प्रदर्शन जनहित से जुड़ी समस्याओं और छत्तीसगढ़ प्रदेश की विभिन्न समस्याओं को लेकर किया जाएगा। इन मुद्दों पर चर्चा करने और रणनीति बनाने के लिए जिला प्रमुख दाऊ राम चौहान ने तहसील नांदघाट में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में जिला महासचिव शीतल दास मानिकपुरी, नवागढ़ विधानसभा प्रमुख श्याम लाल सेन, ब्लॉक प्रमुख राजेश साहू, प्रहलाद वर्मा, नांदघाट नगर और शहर अध्यक्ष दु वाश दास मानिकपुरी, सुमंत साहू, और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

More Stories
सक्षम आंगनबाड़ी योजना में खरीदी केंद्र सरकार के प्रावधानों और राज्य के वित्तीय नियमों के तहत
छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से पहली बार होगा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026, 2000 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे
रायपुर : जशपुर में ‘लखपति दीदी’ अभियान को मिली नई रफ्तार लखपति दीदी