अपराधिक घटनाओं में वृद्धि, पुलिस और सरकार पर असफलता का आरोप
राज्य में रोज भयावह अपराध घटित हो रहे सरकार रोकने के बजाय झुठलाने में लगी
2018 के पहले का जंगलराज फिर से वापस आ गया
गृहमंत्री नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य में अपराधिक घटनायें भयावह हो चुकी है। आम आदमी परेशान है, सरकार और पुलिस नागरिकों को सुरक्षा दे पाने में असफल साबित हो रही है। राजधानी में एक दिन पहले गोलीबारी हुई थी, अब शंकर नगर जैसे संभ्रांत इलाके में तीन बदमाशों ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को चाकूमार कर लूट लिया। राज्य के मनेन्द्रगढ़ में 10 बदमाशों ने एक नवयुवक की दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारकर हत्या कर दिया। दुर्भाग्यजनक है कि सरकार के मंत्री अपराधो पर लगाम लगाने पुलिसिंग का मजबूत करने के बजाय शुतुरमुर्ग वाला चरित्र दिखा रहे है। वे अपराधों को ही झुठलाने के लिये बयान देते है। मंत्रियों के इन बयानों से अपराधियों के हौसले और बुलंद हो रहे है। मंत्रियो के इन बयानों से ऐसा लगता है कि अपराधियों को सत्तारूढ़ दल के लोगो का संरक्षण है।
उन्होंने गृह मंत्री विजय शर्मा से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा की मांग करते हुए कहा कि 6 महीने की साय सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था खस्ताहाल में पहुंच गई है, 6 माह मे ही राजधानी में गोलीबारी की 4 घटना हुई है। अंतर्राज्यीय गैंगस्टर राज्य में पैर पसार रहे है सरकार है की मूकदर्शक बनी हुई है। 6 माह में राज्य में 300 से अधिक बलात्कार, 80 सामूहिक बलात्कार, 200 से अधिक हत्यायें। चाकूबाजी, लूट, डकैती, चेन स्नेचिंग की अनगिनत घटनाएं हो चुकी है।

More Stories
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि
अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार