कुरुक्षेत्र
हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले के कर्मवीर सिंह के फेमस भैंसे ‘युवराज’ का आज निधन हो गया। ये भैंसा मुर्रा नस्ल का था। इस भैंसे ने अपने जीवनकाल में पशु मेलों में असंख्य पुरस्कार जीते थे। यही नहीं, जहां भी युवराज जाता, उसे देखने के लिए लोगों का तांता लग जाता था। भैंसे ‘युवराज’ का राष्ट्रीय भैंस अनुसंधान केंद्र के परिसर में आदमकद स्टैच्यू भी मौजूद है।
बता दें भैंसा युवराज लगभग 1500 किलो वजन, 9 फीट लंबा और 6 फीट ऊंचा था। अपने सीमन से उसने करीब 2 लाख कटड़े और कटड़ी पैदा किए। वहीं, इस भैंसे की सालाना कमाई लगभग 80 लाख रुपए बताई जाती थी। कई बार इसे खरीदने के प्रस्ताव आए, लेकिन मालिक कर्मवीर सिंह ने हमेशा इनकार किया।
कर्मवीर सिंह के अनुसार, मुर्रा नस्ल के इस झोटा पर हर महीने करीब 1 लाख रुपये का खर्च आता था। युवराज को रोजाना 20 लीटर दूध, 10 किलो फल, 10 किलो दाना, 6 किलो मटर और हरा चारा खिलाया जाता था। शाम को इसे 6 किलोमीटर की सैर कराई जाती थी और रोजाना तेल से मालिश की जाती थी, ताकि उसका शरीर चमकदार और मजबूत बना रहे।

More Stories
ई-ऑफिस में समयबद्ध कार्य करने और उपस्थिति में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य सचिव ने किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
आप’ सरकार का बड़ा दावा: 10 लाख तक मुफ्त इलाज, कोई भी परिवार स्वास्थ्य सुविधाओं से नहीं रहेगा वंचित – भगवंत मान