September 10, 2026

हरियाणा के मुख्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण के ससुर कर्नल सुनहरा सिंह का निधन

चंडीगढ़
हरियाणा के मुख्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण के ससुर कर्नल सुनहरा सिंह  (वीर चक्र सम्मानित) का निधन हो गया है। उन्होंने देश के लिए तीन युद्ध लड़े तथा भारत के राष्ट्रपति ने 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में उनके अदम्य साहस के लिए उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने अपना शेष जीवन बच्चों की शिक्षा के लिए समाज को समर्पित किया तथा वीरगति प्राप्त जवानों के बच्चों को अपने स्कूल में निःशुल्क शिक्षा दी।