नई दिल्ली
भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह शंघाई में बुधवार को मिस्र की आठवीं वरीयता प्राप्त और दुनिया की 15वें नंबर की खिलाड़ी सना इब्राहिम के खिलाफ बढ़त बनाने के बावजूद चाइना ओपन के अंतिम 16 के मुकाबले में हार गईं।
भारतीय खिलाड़ी अनाहत इस तरह पीएसए गोल्ड टूर्नामेंट में 11-5, 6-11, 4-11, 7-11 से पराजित हो गईं। वहीं सिडनी में बोंडी ओपन पीएसए चैलेंजर टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त रथिका सुथांथिरा सीलन सेमीफाइनल में पहुंच गईं।
रथिका ने अपने अभियान की शुरुआत हमवतन आराधना कस्तूरीराज को 11-8, 11-3, 11-5 से हराकर की। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की अनंतना प्रसेरतनाकुल को 11-7, 11-3, 11-3 से हरा दिया।

More Stories
तिलक वर्मा ने पलटी बाजी, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत के बाद गौतम गंभीर की बात का किया खुलासा
तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी का तूफान, भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
पाकिस्तान में होगा महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028? भारत के मैच UAE में कराने की तैयारी