कुमामोतो (जापान)
भारत के लक्ष्य सेन ने यहां कोकी वतानबे को सीधे गेम में हराकर कुमामोतो मास्टर्स जापान बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में जगह बनाई। सातवें वरीय लक्ष्य ने जापान के दुनिया के 26वें नंबर के खिलाड़ी सिर्फ 39 मिनट में 21-12 21-16 से हराया। दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य अगले दौर में सिंगापुर के जिया हेंग जेसन और कनाडा के विक्टर लेई के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।
भारत के किरण जॉर्ज को हालांकि मलेशिया के जिंग होंग कोक के खिलाफ पहले दौर के मुकाबले में 20-22 10-21 से हार का सामना करना पड़ा। रोहन कपूर और रुतविका शिवानी गड्डे की मिश्रित युगल जोड़ी ने प्रेस्ले स्मिथ और जेनी गेई की अमेरिका की जोड़ी को कड़ी चुनौती पेश की लेकिन इसके बावजूद भारतीय जोड़ी को तीन गेम में 12-21 21-19 20-22 से हार का सामना करना पड़ा।

More Stories
PBKS का बड़ा स्कोर, RR के सामने 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभसिमरन की फिफ्टी
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: वानखेड़े स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले की तैयारी
राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता