तरन तारन.
शिरोमणि अकाली दल बादल की नेता कंचनप्रीत कौर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम वह अदालत के निर्देश पर सिटी तरनतारन थाना पहुंचीं। बता दें कि अदालत ने उन्हें दर्ज मामलों की जांच में शामिल होने के निर्देश दिए थे। इस कारण वह पार्टी नेताओं और पार्षदों के साथ थाने पहुंचीं थी।
इस दौरान जरूरी दस्तावेज न होने के कारण उनका बयान दर्ज नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस द्वारा उन्हें 25 फरवरी तक का समय दिया गया है। गौरतलब है कि कंचनप्रीत कौर अकाली दल की उम्मीदवार बीबी सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी हैं। उनके खिलाफ तरनतारन उपचुनाव को लेकर दो केस दर्ज हैं। अदालत द्वारा उन्हें इन मामलों में जमानत देते हुए जांच में शामिल होने के निर्देश दिए गए थे।

More Stories
डिजाइन में खामियां मिलीं तो छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने GT Design Studio के अनुबंध खत्म करने के दिए निर्देश
जयपुर में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, सुबह पिता को चाय पिलाकर फरार हुआ आरोपी
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 6.41 करोड़ जुर्माने की वसूली पर रोक