चंडीगढ़.
हरियाणा सिविल सर्विस भर्ती में अब ट्रांसजेंडर भी शामिल हो सकेंगे। बता दें कि HPSC ने अब लिंग चुनने वाले कॉलम में ट्रांसजेंडर के लिए विकल्प कर दिया है। आयोग ने 23 फरवरी को इसके लिए 1 घंटे साइट बंद रखी थी। इसी दौरान ट्रांसजेंडर विकल्प का ऑप्शन अपडेट किया है।
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेशों के बाद अब HCS और अन्य सरकारी नौकरियों के लिए ट्रांसजेंडर व्यक्ति आवेदन के पात्र हैं। कोर्ट ने सरकारी नौकरियों के आवेदन फॉर्म मं "तीसरे लिंग" (ट्रांसजेंडर) का कॉलम शामिल करने के लिए हरियाणा सरकार और आयोगों को निर्देश दिया है जिससे उन्हें समान रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल मामले में कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ट्रांसजेंडर व्यक्ति अपनी पहचान के रूप में ट्रांसजेंडर श्रेणी का चयन करके ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

More Stories
गंगा के दोनों तटों पर उमड़ा जनसैलाब, काशी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
डंकी रूट नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से ट्रैवल एजेंट तरुण खोसला गिरफ्तार
निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं