सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: IPL के बाद भारत में T20 फॉर्मेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मुंबई और बड़ौदा की भिड़ंत हुई। इस मुकाबले में दो ऐसे खिलाड़ी आमने-सामने आए, जिनकी न केवल तुलना होती रही है, बल्कि हर कोई उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ खेलते देखना चाहता था। अब वे दोनों आमने-सामने आए तो पता चला कि कौन भारी पड़ा। बता दें कि भारतीय टीम में T20 मैचों के लिए अक्सर बहस होती है कि इन दोनों में बेहतर कौन है, किसे परमानेंट टीम में जगह मिलनी चाहिए।
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी बड़ौदा की टीम के लिए अपने भाई क्रुणाल पंड्या की कप्तानी में खेल रहे हार्दिक पंड्या से बड़े मैच में बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उन्हें शिवम दुबे ने अपनी ही गेंद पर कॉट एंड बोल्ड आउट किया। वह 6 गेंदों में सिर्फ 5 रन बना सके, जबकि एक चौका उसमें शामिल है। हार्दिक पंड्या पहली गेंद से लय में नहीं दिख रहे थे।
रोचक बात यह है कि हार्दिक टीम इंडिया में अपने साथी की पहली ही गेंद पर बैक टू द बॉलर खेल बैठे और लंबे कद के शिवम ने लपकने में कोई गलती नहीं की। हार्दिक ने इससे पहले टूर्नामेंट में टीम के लिए कई अच्छी पारियां खेली थीं, लेकिन नॉकआउट में कमाल नहीं कर सके, जबकि उनके भाई क्रुणाल ने टीम के लिए 30 रनों की पारी खेली, जबकि शिवालिक शर्मा ने नाबाद 36 रन ठोके।
इन दोनों के अलावा ए. शेठ ने 22 रन बनाए और टीम ने 7 विकेट पर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया। मैच में शिवम दुबे ने एक विकेट लिया और वह हार्दिक का ही था। मुंबई के लिए सुर्यांश शेगड़े ने 2 विकेट झटके, जबकि मोहित अवस्थी, शार्दुल ठाकुर, तनुष कोटियान और अंकोलेकर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

More Stories
Bilaspur में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का आतंक, 14 किसानों की फसलें रौंदी, 85 हाथियों की मौजूदगी से दहशत
WPL 2027 ऑक्शन में छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली