पटना
बिहार के पटना शहर में आज सुबह एक सोलर प्लेट गोदाम में आग लग गई। पटना बाईपास थाना क्षेत्र के महादेव स्थान के पास एक ऊर्जा पैनल में आग लगी है। आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वही आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 8 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। बताया जा रहा है कि गोदाम में रखा समान जलकर राख हो गया है। आग लगने से भारी नुक्सान हुआ है। गनीमत रही है कि किसी को जानी नुक्सान नहीं हुआ।
पटना सिटी DSP फायर ब्रिगेड गया नंद सिंह ने कहा, "आज सुबह सोलर प्लेट के गोदाम में आग लग गई… किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 8 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। ऐसा लग रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।

More Stories
बिहार में कैबिनेट विस्तार की आहट, BJP-JDU के बीच 16-16 फॉर्मूले पर सहमति
भीषण गर्मी का असर: दिल्ली समेत कई राज्यों में समय से पहले छुट्टियां, बदला स्कूल टाइम
BPSC परीक्षा में नया नियम लागू: अब ‘E’ विकल्प जरूरी, खाली छोड़ा तो कटेंगे नंबर