रांची
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विजयादशमी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह अच्छाई की अडिग भावना का उत्सव है।
सोरेन ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘विजयादशमी का पर्व अच्छाई की उस अडिग भावना का उत्सव है, जो हर युग में अन्याय और अहंकार के सामने डटकर खड़ी रही है। यह दिन हमें सिखाता है कि चाहे राह कितनी भी कठिन क्यों न हो, अंत में विजय सच्चाई और संयम की ही होती है।
सोरेन ने आगे कहा, "असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय के उत्सव के रूप में मनाए जाने वाले विजयादशमी के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।''

More Stories
वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 विधानसभा से पारित
झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा प्रकाशित ‘रोजगार और नियोजन’ की ली जानकारी
झज्जर में आरटीई डेटा पर सख्ती: 315 स्कूलों ने भरा, 51 को निदेशालय का अल्टीमेटम